नांगुनेरी (तमिलनाडु): तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर जा रही कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार विपरीत दिशा में पहुंच गई और अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार नागरकोइल से आ रही एक अन्य कार टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला कलेक्टर डॉ. आर सुकुमार और वरिष्ठ अधिकारियों हादसे के पीड़ितों से मिलने तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सुकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
Latest Articles
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...
भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...
सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

















