24.3 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

मिट्टी में मिले आतंकियों के घर, 48 घंटे में नौ दहशतगर्दों के मकान किए गए तबाह

श्रीनगर: पहलगाम हमले के बाद आतंकवादी तंत्र पर सुरक्षाबलों का कड़ा प्रहार जारी है। दो और आतंकियों के घर मिट्टी में मिला दिए गए। वीरवार रात से लेकर अब तक नौ आतंकवादियों के घर मिट्टी में मिल चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी का घर ध्वस्त कर दिया गया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसी तरह पुलवामा जिले में सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया है।
इससे पहले आतंकी एहसान-उल-हक शेख, लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे, जाकिर अहमद गनी, अदनान शफी, आतंकी फारूक तीड़वा, आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख का घर जमींदोज किया जा चुका है। इस तरह से घर ढहाकर आतंकियों, उनके मददगारों और उनके शरणदाताओं को एक सख्त संदेश दिया गया कि उनका हश्र बहुत बुरा होने वाला है।
हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।
पुलवामा के मुरान में अहसान उल हक शेख का घर ढहाया गया। 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेने वाले अहसान ने हाल में घुसपैठ की थी। शोपियां के छोटीपोरा में लश्कर के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर ध्वस्त किया गया। तीन-चार वर्षों से सक्रिय कुट्टे कई वारदातों में शामिल रहा है। कुलगाम के मतलहामा में जाकिर अहमद गनी का घर भी गिरा दिया गया। गनी 2023 से सक्रिय है। दक्षिण कश्मीर के कलरूस स्थित लश्कर आतंकी फारूक तीड़वा का घर ध्वस्त कर दिया गया। शोपियां के वांदिना जैनापोरा में आतंकी अदनान शफी का घर भी ढहाया गया। एक साल से सक्रिय शफी ने एक गैर स्थानीय श्रमिक की हत्या की थी। इससे पहले, हमले के मुख्य संदिग्ध सहित दो आतंकियों आदिल ठोकर व आसिफ शेख के घर तलाशी के दौरान विस्फोटक फटने से नष्ट हो गए थे।
सुरक्षाबलों ने घाटी में मौजूद आतंकियों व उनके समर्थकों की व्यापक तलाश और धरपकड़ शुरू की है। हिरासत में लिए संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) व उनके मददगार हैं। इनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों से हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे आतंकियों के ठिकानों का पता हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। सुरक्षाबलों ने शनिवार को श्रीनगर में भी एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे। अनंतनाग में भी सुरक्षाबल सख्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां बनाई गई हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...