नई दिल्ली। मानसून के दौरान डेंगू के खतरे से निपटने और आम जनता के बीच जागरूरता बढ़ाने के लिए एक केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डेंगू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के दौरान इसके निर्देश दिए। नड्डा ने सभी राज्यों से जल्द-से-जल्द इस हेल्पलाइन नंबर को चालू करने पर जोर दिया।
नड्डा ने पिछले दो दशक के दौरान डेंगू से निपटने में मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों के बीच समन्वय से इससे बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। ध्यान देने की बात है कि 1996 में डेंगू के मामले में मौत की दर 3.3 प्रतिशत थी, जो 2024 में 0.1 प्रतिशत पहुंच गई।
समीक्षा बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने पिछले सालों के डेंगू के मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने एम्स समेत सभी केंद्रीय अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाने और उसमें प्रशिक्षित डाक्टर, कर्मचारी, जरूरी उपकरण व दवाएं उपलब्ध कराने को भी कहा।
नड्डा ने कहा कि कहीं भी एकत्र हुए स्वच्छ पानी में पैदा होने वाले एडिस मच्छर के दिन में काटने से डेंगू होता है। शिक्षा विभाग और स्थानी निकायों को इसके लिए सभी स्कूली बच्चों को जागरूक करना चाहिए, ताकि वे पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही कहीं भी पानी जमा नहीं होने दें। इस दौरान अधिकारियों ने डेंगू के प्रति राज्यों को आगाह करने के लिए भेजी एडवाइजरी और समन्वय बैठकों की जानकारी दी।
डेंगू से निपटने के लिए विशेष हेल्पलाइन
Latest Articles
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
मंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में...
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से...
मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली प्रतिभाग...
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में प्रतिभाग किया। इस...
विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन
देहरादून। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। “खेती में नवीनता, पोषण...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

















