22 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। पंडित दीन दयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन प्रशिक्षण और शोध संस्थान द्वारा केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य के वित्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि सीबीडीसी के माध्यम से सब्सिडी को लक्षित लाभार्थियों तक बिना किसी लीकेज के कैसे पहुँचाया जा सकता है।
इस कार्यशाला में भारतीय रिज़र्व बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विशेष सहयोग रहा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख देहरादून मनोहर सिंह, डीजीएम गणेश तिवारी, और अन्य डिजिटल विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं में आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक स्वप्निल कुमार शानू और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीबीडीसी के प्रोजेक्ट हेड शाश्वत पति (मुंबई) शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी ने की उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं की महत्ता की ओर ज़ोर दिया और सभी वित्त अधिकारियों से बदलते वित्तीय आयाम के अनुरूप अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे बैंक और सरकार के बीच वेतन पैकेज समझौता ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों को जोडे, ताकि सरकारी कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं और बीमा लाभ मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया और ब्ठक्ब् के संभावित उपयोग और फायदों पर अपने विचार साझा किए। इस प्रकार की कार्यशालाएँ डिजिटल वित्तीय समाधान और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...