अलीगढ़: ट्रैक्टर- ट्राली के पलट जाने से श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। वहां खड़े बीयर के वाहनों के चालक, ढाबा संचालक और वहां खाना खा रहे लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव अहमदपुरा व चैंडौली मोड़ के निकट 9 जुलाई रात करीब 9.30 बजे स्टेयरिंग फेल होने के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इसमें करीब 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में कई जगह भक्ति संबंधी विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 9 जुलाई शाम को गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा से करीब 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर- ट्राली में बैठकर वृन्दावन का रहे थे। भजन कीर्तन करते भक्त जा रहे थे तभी रात करीब 9.30 बजे जैसे ही ट्रैक्टर- ट्राली गांव अहमदपुरा के निकट चेंडोली मोड़ पर पहुंची अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर- ट्राली सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई।
ट्रैक्टर- ट्राली के पलट जाने से श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। वहां खड़े बीयर के वाहनों के चालक, ढाबा संचालक और वहां खाना खा रहे लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने व कई लोगों ने फोन करके पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को आनन-फानन अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। जहां कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसमें अंकित पुत्र भोपाल निवासी गणेशपुर गोविंदपुर, रूबी पत्नी गौरव, रमेश पुत्र शीशपाल, नारायण पुत्र पूरन सिंह निवासीगण मोहम्मदपुर बढ़ेरा के अधिक चोट आई हैं।
स्टीयरिंग फेल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल, कई की हालत नाजुक
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















