24.2 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

उपसमिति की बैठक, उपनल कर्मियों कि चारों श्रेणियों में वेतन बढ़ोतरी की शिफारिश |Postmanindia

उपनल कर्मियों के लिए राज्य सरकार जल्द बड़ी सौग़ात देने जा रही है. कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैबिनेट द्वारा बनी उपसमिति की बीते शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में तय हुआ कि कदाचार व अन्य और गंभीर अनुसाशन हीनता के अलावा किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा. जिनको हटाया गया है उन सभी को समायोजित किया जाएगा. इसके अलावा मानदेय को लेकर उपसमिति ने सम्मानजनक मानदेय देने की भी सिफारिश कैबिनेट के लिए की गई है. कैबिनेट मंत्री मंत्री हरक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री धन सिंह व गणेश जोशी की समिति ने ये सिफारिश कैबिनेट के लिए कर दी है.

ये होंगे नए स्लेव

  • अर्द्धकुशल कर्मी को पहले 11300 रुपए मासिक मिलता था, अब इसे 15000 किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है.
  • कुशल कर्मी को पहले 12516 रुपए मासिक मिलता था, अब इसे 19000 किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है.
  • उच्च कुशल कर्मी को पहले 13860 रुपए मासिक मिलता था, अब इसे 22000 किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है.
  • अधिकारी वर्ग में पहले 35600 रुपए मासिक मिलता था, अब इसे 40000 किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है.

इसके साथ ही हर 3 महीने में मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ते को भी वेतनमान के साथ ही नियत किया जाएगा, ताकि अलग-अलग श्रेणी में काम कर रहे उपनल कर्मियों को नियमित एकमुश्त वेतन मिल सके. इधर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने बीते गुरुवार को पहले ही उपनल महासंघ के तमाम पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें इस दिशा में सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन दिया था. हरक सिंह रावत ने उपनल महासंघ के तमाम पदाधिकारियों को इस बात का भी आश्वासन दिया है कि सरकार कई मुद्दों पर शिथिलीकरण करने के लिए तैयार है लेकिन उपनल कर्मियों को भी सरकार के साथ खड़ा होकर इस कवायद में सकारात्मक भूमिका निभानी होगी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...