नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बाल देखभाल और शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सार्वजनिक इमारतों में अलग स्थान के महत्व का जिक्र किया और राज्यों से कहा कि वे ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने से माताओं की निजता सुनिश्चित होगी और ये शिशुओं के लिए भी लाभकारी साबित होंगी। जहां तक संभव हो, मौजूदा सार्वजनिक स्थानों में भी राज्य सरकारें ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करा सकती हैं।
पीठ ने कहा, ‘सार्वजनिक स्थानों पर जो सार्वजनिक इमारतें अभी योजना एवं निर्माण के स्तर पर हैं, वहां राज्य सरकारें यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि उपरोक्त मकसद के लिए पर्याप्त जगह आरक्षित हो।’ शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कक्ष, बाल देखभाल कक्ष या शिशुओं व माताओं के लिए किसी अन्य सुविधा के निर्माण के निर्देश देने की मांग की गई थी। केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि 27 फरवरी, 2024 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव ने इस मुद्दे पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों व प्रशासकों पत्र लिखा था।
पीठ ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि याचिका में की गई मांगों को सचिव की ओर से लिख गए पत्र में शामिल किया गया था। इसके साथ ही कहा कि अगर राज्यों ने इस परामर्श पर अमल किया तो इससे स्तनपान कराते वक्त युवा माताओं और शिशुओं की निजता सुनिश्चित हो सकेगी। अदालत ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को दो सप्ताह में रिमाइंडर के रूप में परामर्श के साथ-साथ उसके आदेश की एक प्रति भी भेजें।
सु्प्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को दिया निर्देश, बोला- महिलाओं के लिए पब्लिक प्लेस पर स्तनपान के लिए बनाएं जगह
Latest Articles
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...
आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्लेख...
पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...
साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

















