24.2 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी विदा; कल हुआ था निधन

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचने में देर हो गई, लेकिन वह आए तो अश्रुपूरित नेत्रों से पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को विदाई दी और मुखाग्नि के दौरान खड़े रहकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुशील कुमार मोदी के बेटों से बात की और कहा कि पूरा भाजपा परिवार आप सभी के साथ गमगीन है।
विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद् और राज्यसभा- चारों सदनों के सदस्य रह चुके बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान से विदाई के बाद मुखाग्नि की प्रक्रिया हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी सुशील मोदी को अंतिम विदाई देने के लिए पटना पहुंचे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर यादव, राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत भारी संख्या में नेता और हजारों समर्थक दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मुखाग्नि की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को आरएसएस कार्यालय से विधान परिषद परिसर ले जाया गया। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके आवास के आरएसएस कार्यालय लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद दीघा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्ह ने सुशील मोदी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने अपने शोक संदेश में बताया कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। अभी जब सुशील जी के कैंसर का समाचार मिला तब मैं दिल्ली से आया और उनके राजेंद्र नगर आवास पर जाकर मिला भी था। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई वरीय नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमारे बीच से चले गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...