25.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने नापाक हरकत को किया विफल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती लंगर और गणया क्षेत्र में इन ड्रोनों को देखा गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस नापाक हरकत को विफल कर दिया।
जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोनों पर फायर किया, जिसके बाद वे वापस लौट गए। हालांकि, इस घटना की सेना द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच इन संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया था। यह घटना सीमा पार से की जा रही नापाक हरकतों की ओर इशारा करती है, जिसे भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...