देहरादून : The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में पंजीकृत मुकदमों की कार्यवाही के क्रम में वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों —देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयाग— में LUCC के विरुद्ध कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया। इनमें से एक अभियोग में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किया गया है जिसकी अग्रिम विवेचना सीबीसीआईडी खण्ड, देहरादून द्वारा की जा रही है।
सम्पत्ति से सम्बन्धित कार्यवाही: सीबीसीआईडी द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की सम्पत्तियों का तस्दीक कार्य किया गया है। सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द अथवा विक्रय से रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी देहरादून, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्तगणों की अन्य सम्पत्तियों की जानकारी हेतु आयुक्त गढ़वाल एवं आयुक्त कुमाऊं मण्डल को पत्राचार किया गया है। सम्पत्तियों की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उन्हें सीज/नीलाम करने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।
अन्य कार्यवाहियां:
▪️अभियुक्तगणों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) तथा Blue Corner Notice जारी कराए गए हैं।
▪️LUCC के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी एवं उत्तराखण्ड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी, उत्तराखण्ड से पत्राचार किया गया है।
▪️अभियुक्तगणों के पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया गया है।
▪️LUCC से संबंधित अभियोगों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं तथा उन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।
▪️LUCC से संबंधित सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सीबीसीआईडी देहरादून द्वारा LUCC घोटाले में तेजी से कार्रवाई: उत्तराखण्ड में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी से लेकर सम्पत्ति सीज तक की कार्यवाही जारी
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















