बंगलूरू: तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जब्त संपत्तियों को आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। बंगलूरू की एक अदालत ने इन संपत्तियों को तमिलनाडु सरकार को सौंपने का आदेश दिया। पहले ये संपत्तियां कर्नाटक सरकार के पास थीं। अब तक, कर्नाटक सरकार 27 किलो 558 ग्राम सोने के गहनों, 1,116 किलो चांदी और 1,526 एकड़ जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपने पास रखे हुए थी। ये सभी चीजें कर्नाटक विधान सौधा के खजाने में सुरक्षित रखी गई थीं। अदालत और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें तमिलनाडु सरकार को सौंप दिया गया।
दो राज्यों के बीच हुए इस कार्रवाई के दौरान कानूनी प्रक्रिया के तहत इन जब्त वस्तुओं का पूरी तरह से दस्तावेजीकरण और फोटोग्राफी की गई। इन तस्वीरों में पूर्व सीएम जयललिता की संपत्ति की झलक देखने को मिली। जिसमें एक शानदार सोने का मुकुट, जिसकी बारीक कारीगरी देखी जा सकती है, सबसे खास वस्तुओं में से एक था।
इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री की संपत्तियों में भारी मात्रा में गहनों की सूची तैयार की गई, जिसमें खूबसूरत आभूषणों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान इनकी गिनती और जांच भी की गई। वहीं, एक नक्काशीदार तलवार भी इनकी संपत्तियों में शामिल थी, जो काफी आकर्षक और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता नरसिम्हा मूर्ति ने बताया, ‘अब तक तमिलनाडु सरकार को सिर्फ गहने और दस्तावेज सौंपे गए हैं। बाकी 27 सामान 1996 से जयललिता के सचिव भास्करण के पास हैं।’
तमिलनाडु सरकार ने कब्जे में ली पूर्व सीएम की संपत्तियां; सोने-चांदी समेत हजारों एकड़ जमीन
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















