18.7 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


spot_img

2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने का लक्ष्य: CM धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए है कि भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाय। सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाएं। जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। भर्ती प्रक्रियाओं में अगर कोई भी गड़बड़ी के प्रयास करे तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उतराखंड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी लगातार समीक्षा की जाय। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए 15 दिनों में संबंधित विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडिगो का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दोहा, कुवैत समेत सात...

0
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात स्थानों के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...

0
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत...

देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: पेट्रोलियम...

0
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।...

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...

0
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...