28.1 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए टास्क फोर्स का गठन |Postmanindia

देहरादून . उत्तराखंड में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है. हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हेम चंद्र की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स में सेवानिवृत्त व विभिन्न अस्पतालों में तैनात बाल रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है.

सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने टास्क फोर्स गठित करने के आदेश जारी किए. कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण का प्रभाव ज्यादा होने की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टास्क फोर्स का गठन किया है. जो सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच समन्वय बनाने, संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए बेड उपलब्ध कराने, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति, मानव संसाधन, उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिक से माध्यमिक और माध्यमिक से उच्च स्तर पर व्यवस्था करने का काम करेगी.

टास्क फोर्स में इन्हें किया शामिल

टास्क फोर्स में डॉ.हेम चंद्र को अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ.सरोज नैथानी को सचिव सदस्य बनाया गया है. इनके अलावा स्वास्थ्य निदेशक डॉ.एसके गुप्ता, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डीएस रावत, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ.आलोक सेमवाल व सचिव डॉ.पीएस रावत, एम्स ऋषिकेश के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ.एनके भट्ट, एचआईएचटी के नवजात विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो.गिरीश गुप्ता, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो.अश्वनी सूद, दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो.अशोक कुमार, एचआईएमएस बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ.अप्ला गुप्ता, महंत इन्दिरेश हास्पिटल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ.उत्कर्ष शर्मा, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रितु रखोलिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अमित सुयाल, एफआईएपी रुड़की के एमडी डॉ.सुधीर चौधरी, सहोता मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल काशीपुर से डॉ.रवि सहोता, डॉ.रवि अदलखा, ऐरन हास्पिटल रुड़की के डॉ.अशांक ऐरन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश अग्रवाल और विश्व स्वास्थ्य संगठन उत्तराखंड के एसएमओ डॉ.विकास को सदस्य बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को विशेष पैकेज दे केंद्र सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मोदी सरकार से माँग

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से...

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन अस्पताल का किया लोकार्पण

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी...

राष्ट्र का ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान...

0
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र ने सशस्त्र बलों के साहस, प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पिछले वर्ष इसी...

देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन के पार: प्रल्हाद जोशी

0
नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन से...

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल ने विधानसभा भंग की

0
नई दिल्ली। नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आर....