देहरादून। उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस सुविधा के माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम
Latest Articles
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय:...
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों...
रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...
आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...
सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...
एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

















