23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

गंगा किनारे मिला बच्चे का शव, गले में बंधा मिला फंदा, मची सनसनी

ऋषिकेश: आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में गंगा किनारे एक 5 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि बच्चे के गले में एक फंदा लिपटा हुआ था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है क्योंकि गले में फंदा हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

आपको बता दें कि बीते दिन ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में विस्थापित क्षेत्र के पास गंगा किनारे एक बच्चे का शव मिला है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बच्चे के गले में फंदा है। पुलिस ने शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली और ना ही बच्चे की शिनाख्त हो पाई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम के साथ-साथ डीएनए टेस्ट भी सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस बालक की शिनाख्त करने में जुटी है। कई पहलुओं पर भी विचार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गले में लिपटी रस्सी को भी पुलिस ने सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...