30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु  90.16 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 54.09 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु 99.61 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.76 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मोस्टामानू मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु 98.27 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 39.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में तामली से रूपालीगाड से सीम तक मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 79.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 47.66 लाख तथा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव हेतु घेरबाडध्जाल एवं सुरक्षा दीवार एवं नाकिल नामे से कुआं तक सी०सी० रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 93.85 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किये जाने हेतु 5.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...