देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का निर्माण एवं ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसटीएफ द्वारा सीसीपीएस देहरादून में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा टीम गठित कर नकली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह की धरपकड़ हेतु इनपुट विकसित कर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में एसटीएफ टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित दवा कंपनियों की जीवनरक्षक दवाओं की हूबहू नकल कर नकली दवाएं तैयार कर ऑनलाइन माध्यम से बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के दो सदस्यों जतिन निवासी सम्भल एवं गौरव त्यागी निवासी देहरादून को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ टीम द्वारा विवेचना में कड़ी से कड़ी जोड़कर नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह के मुख्य सरगना विशद कुमार पुत्र भीम सिंह, निवासी गली नं.-1, चांदपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को जनपद बिजनौर (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्ररकरण की जांच, विवेचना के दौरान पूर्व में 23 मई को सिडकुल सिगड्डी, कोटद्वार स्थित मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स में अवैध रूप से नकली दवाओं के निर्माण की सूचना पर संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से लगभग 03 किलोग्राम कम्प्रेस्ड टैबलेट एवं टैबलेट निर्माण में प्रयुक्त 34 पंच उपकरण बरामद हुए, जिसके बाद फैक्ट्री को नियमानुसार सीज किया गया।
नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















