24.5 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

देहरादून: देश-विदेश के करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 6 नवम्बर को भैया दूज के दिन सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बाबा केदार की उत्सव डोली का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

6 नवम्बर को भैया दूज के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कार्याधिकारी ने बताया कि 6 नवंबर को भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदार मंदिर से प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम रामपुर करेगी। अगले दिन 7 नवंबर को प्रातः रामपुर से प्रस्थान करते हुए उत्सव डोली फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में करेगी।

केदारनाथ की उत्सव डोली 8 नवंबर को गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करते हुए करीब 11 बजे सुबह पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। पूजा अर्चना और परम्परानुसार डोली को शीतकालीन गद्दी स्थल में विराजमान किया जाएगा। जहां बाबा केदार की छह महीने शीतकालीन पूजाएं की जाएंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...