30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त किया

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी कर लाया गया 15 किलोग्राम सोना और 20 किलोग्राम चांदी ज़ब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है। साथ ही, दो करोड़ रुपये से ज़्यादा की भारतीय मुद्रा भी ज़ब्त की गई है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इन अभियानों में अब तक तेरह लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि नई दिल्ली में डीआरआई अधिकारियों ने तस्करी की कीमती धातुओं और नकदी को गैर-कानूनी तरीके से रखने से जुड़े एक बड़े मामले का पर्दाफ़ाश किया। इससे पहले, खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बागडोगरा से आए एक भारतीय यात्री को रोका और उसके पास से विदेश से लाया गया लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद किया।

खुफिया जानकारी पर आधारित एक और अभियान में, डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट के ज़रिए चल रहे सोने की तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया और मोम के रूप में 24 कैरेट सोने का लगभग पांच किलोग्राम बुरादा ज़ब्त किया। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग अभियानों में डीआरआई के अधिकारियों ने बिधाननगर और बर्धमान में 32 सोने के बिस्कुट बरामद किए, जिनका वज़न लगभग 4 किलोग्राम था।

मंत्रालय ने कहा कि खुफिया जानकारी पर आधारित ये कार्रवाई संगठित सीमा-पार सोने की तस्करी से निपटने और देश की आर्थिक सीमाओं की सुरक्षा के प्रति डीआरआई की मज़बूत प्रतिबद्धता को फिर से साबित करते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...