28.2 C
Dehradun
Wednesday, September 16, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के रिश्‍तों को मजबूत करने का आह्वान किया है। श्री मोदी ने आज सेवा तीर्थ में भारतीय विदेश सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से पारंपरिक राजनयिक दायरों से आगे बढ़कर अपने नेटवर्क का विस्तार करने और लोगों के साथ संपर्क को गहरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा राजनयिकों से भारत की सभ्यतागत शक्तियों को प्रौद्योगिकी, नवाचार और प्रभावी संचार के साथ जोड़कर भारत की वैश्विक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए भी प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से विश्व के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय दूतावासों की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक वेबसाइट अक्सर पहला माध्यम होती है जिसके माध्‍यम से लोग किसी संस्था से संपर्क करते हैं। उन्होंने कांसुलर और अन्य सेवाओं को अधिक सुगम, उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग का आह्वान किया। श्री मोदी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारत की सभ्यतागत, सांस्कृतिक और भौगोलिक शक्तियों को प्रदर्शित करके भारत को एक अधिक आकर्षक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वभर के युवाओं में भारत के प्रति रुचि जगाने के लिए “भारत को जानिए” प्रश्नोत्तरी का उपयोग करने का सुझाव दिया और ऐसी पहलों को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ए.आई और गेमिंग के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण और भारत दर्शन के अनुभव साझा किए। उन्होंने विश्व के साथ भारत के सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को समझने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस समूह में देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए भारतीय विदेश सेवा के 50 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...