26.8 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

लाखों में सिमटने लगी ‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई

नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्में भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए मौजूद हैं। जैकी चेन की हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, इसने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने 1.6 करोड़ रुपये से अपना खाता भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खोला था। यह शुरुआत कोई बहुत अच्छी नहीं थी। जानिए, आज यानी छठे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने छठे दिन 34 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8.15 करोड़ रुपये है। मंगलवार को इसने लगभग 58 लाख रुपये कमाए थे। बुधवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई है।
‘कराटे किड लीजेंड’ ने भी बीते शनिवार को 2.39 करोड़ रुपये कमाए। वहीं रविवार को भी 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कहने का मतलब है कि वीकएंड पर यह फिल्म अच्छा कमा रही हैं। इसका मतलब है कि वीकएंड पर दर्शक इस फिल्म को देखने का मन बना लेते हैं।
फिल्म ‘कराटे किड’ में एक लड़के के कराटे चैंपियन बनने की कहानी है, साथ ही इसमें इमोशनल एंगल भी है। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, वह बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं।
फिल्म में जैकी चेन एक अहम किरदार में दिखे। वहीं राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को हिंदी में अजय देवगन ने डब किया है, उन्होंने जैकी चेन के किरदार को आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने डायरेक्ट किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...