26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा का पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे दो धाम के कपाट

हरिद्वार: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने आज माया देवी मंदिर प्रांगण से चारधाम यात्रा बसों के जत्थे को हरी झंडी देकर रवाना किया। तीर्थ यात्रियों का माला पहना कर स्वगत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सुगम व सरल यात्रा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।

चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जबकि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के कपाट क्रमश 25 व 27 अप्रैल को खुलेंगे। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार धर्मनगरी हरिद्वार से आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की शुरुआत की।

माया देवी प्रांगण व कालू सिद्ध से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहन चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, वेद निकेतन के संस्थापक आचार्य दयाशंकर विद्यालंकार, धर्म जागरण मंच के प्रदेश प्रमुख डा. राहुल, भाजपा नेता राजपाल नेगी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के जत्थे को रवाना किया।

इस अवसर पर अजेंद्र ने विभिन्न प्रदेशों से आए तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुखद यात्रा के लिए संकल्पबद्ध है। यात्रा व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यात्रियों के प्रति अतिथि देवो भव की भावना रखने का सभी से आग्रह किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या के अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए आयाम छुएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...