नरेंद्रनगर। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रातः 6.15 ( सवा छः बजे) खुलेंगे तथा तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज वसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। श्री बदरीनाथ दृ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होते ही आगामी यात्रा हेतु बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है तथा यात्रा व्यवस्थाओं हेतु कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ साथ आगामी चार धाम यात्रा तैयारियों पर फोकस रहेगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी चारधाम यात्रा का भी आमंत्रण दिया।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम हेतु टिहरी राजमहल की ओर से आज शुक्रवार को प्रातः साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि दृ विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया तथा कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो गया। समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया।इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया।
इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह सहित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी , उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया , महेंद्र शर्मा , देवीप्रसाद देवली,राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी डा विनीत पोस्ती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी , निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट , विश्वनाथ,राजगुरु माधव नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल हरीश डिमरी, पीतांबर मोल्फा,दिनेश डिमरी, हेमंत डिमरी सुधीर डिमरी,मुकेश डिमरी,सुभाष डिमरी, संदीप डिमरी सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
Latest Articles
मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...
तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...
Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...

















