23.7 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

शासन ने 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

देहरादून। शासन ने आइएएस व आइपीएस अधिकारियों के बाद अब पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस कड़ी में 15 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें सात जिलों में तैनात उप जिलाधिकारी भी शामिल हैं। उप सचिव कार्मिक अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर आयुक्त काशीपुर विवेक कुमार राय को अपर जिलाधिकारी नैनीताल के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद पर तैनात शिव चरण द्विवेदी को अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, ऊधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस निर्मला को उप जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर बनाया गया। पीसीएस रविंद्र बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर का दायित्व दिया गया है। पीसीएस अनुराग आर्य को उप जिला अधिकारी चंपावत के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी के पद पर भेजा गया है। पीसीएस सोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली का दायित्व दिया गया है।
पीसीएस कुश्म चौहान को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस संतोष कुमार पांडेय को विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग देहरादून का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस अपूर्वा सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। पीसीएस आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस हिमांशु कफल्टिया को अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ आफिसर चेयरमैन के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस आशीष चंद्र घिल्डियाल को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय और पीसीएस गौरव चटवाल को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्वत को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...