22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

चुनाव प्रचार के आख़िरी 48 घंटे, भाजपा कांग्रेस ने झोंकी ताकत

देहरादून: फ़रवरी महीने में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच पांच राज्यों में हो रहे इन विधानसभा चुनाव के प्रचार में सोशल मीडिया के इस्तेमाल में ख़ासी तेज़ी देखी जा रही है।
इसे देखते हुए कई पार्टियों ने तो दिसंबर से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन जनवरी में जब मतदान की तारीख़ों का एलान किया गया, तब भारत के चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण का हाल देखते हुए परंपरागत रैलियों या रोड शो आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

वही उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष हैं। शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ सियासी दलों ने स्टारवार तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार थम जाता है।

इसी के साथ सभी दलों ने स्टारवार तेज कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। मोदी की आज और कल भी लगातार दो दिन अल्मोड़ा और रुद्रपुर में रैलियां प्रस्तावित हैं। भाजपा की तरफ से योगी आदित्यनाथ भी जल्द प्रचार के लिए आने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को राहुल गांधी ने मंगलौर और जागेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

शेष दो दिनों में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के लिए प्रचार में जुट सकती है। इधर, आप की तरफ से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया गुरुवार को उत्तराखंड में आ चुके हैं, जो प्रचार समाप्त होने के बाद ही वापसी करेंगे। बसपा के लिए यूपी की पूर्व सीएम मायावती गुरुवार को हरिद्वार में एक रैली कर चुकी हैं। सपा के लिए भी अखिलेश यादव के उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...