ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक बुद्धवार 5 फरवरी को यात्रा संगठन के ट्रांजिट केंप सभागार ऋषिकेश निकट आईएसबीटी ऋषिकेश में दिन 11-30 बजे से शुरू होगी। चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी तथा अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। कहा कि सभी अधिकारियों से यथासमय बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की गयी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन,स्वास्थ्य,पावर कार्पाेरेशन ,संचार,खाद्य, जल संस्थान,जीएमवीएन, श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर, समिति (बीकेटीसी), गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश,पंचायती राज, उरेडा,संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा वर्ष 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई है। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे तथा शिवरात्रि 26 फरवरी को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो जायेगी इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
चारधाम यात्रा तैयारियों के लिए यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 फरवरी को ऋषिकेश में होगी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















