गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज पूर्वाह्न को रामपुर से प्रस्थान कर आज शायं श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। कल बाबा की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। आज डोली के गुप्तकाशी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने डोली का पूरे यात्रा मार्ग पर स्वागत किया।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया है कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बाबा केदारनाथ की डोली के स्वागत हेतु तैयारियां चल रही है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। आज डोली के श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रबंधक भगवती सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिवलिंग कुलदीप धर्म्वाण, सहित मंदिर समिति कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















