देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी परिपालन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ एक सकारात्मक एवं व्यावहारिक चर्चा आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाना रहा।
बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ताओं ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के परिपालन के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है, जिसका उद्देश्य समाज में समानता और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिवक्ताओं, जनमानस द्वारा दिए गए सुझावों का संयोजन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए तथा शासन स्तर पर आवश्यक सुझाव प्रेषित किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के साथ इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि समान नागरिक संहिता का सरल, सुगम और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के अंत में अधिवक्ताओं ने प्रशासन द्वारा संवाद की इस पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके सुझावों पर अमल होने से उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का लाभ आमजन को सुचारू रूप से प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन मनमोहन कंडवाल,समिति के सदस्य प्रेमचन्द्रशर्मा, आरएस राघव, धर्मवीर सिंह नेगी, संजय बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद सागर, कपिल अरोड़ा सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
यूसीसी का सरल, सुगम और प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता
Latest Articles
सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...
पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में है। श्री मोदी आज गुजरात...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्पन्न हो गया है। सात दिन तक चले इस...
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

















