देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत/उच्चायुक्त/प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया।
छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागतः जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इस सांस्कृतिक स्वागत से विदेशी मेहमान बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
गाड़ी से उतरते ही विदेशी मेहमानों ने कैमरों में कैद किए गैरसैंण के खूबसूरत नज़ारेः 8 देश के प्रतिनिधि जैसे ही भराड़ीसैंण परिसर पहुंचे, वो प्राकृतिक सुंदरता देख अभिभूत हो उठे। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकालकर इस अद्भुत क्षण को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। उन्होंने पारंपरिक छोलिया नृत्य कर रहे कलाकारों के बीच पहुंच कर फोटो भी खिंचवाई।
ये मेहमान हैं मौजूदः भारत में मैक्सिको के राजदूत फेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख रिकार्डाे डेनियल डेलगाडो, भारत में फिजी उच्चायोग के हाई कमिश्नर जगन्नाथ सामी, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, भारत में सूरिनाम के राजदूत अरुणकोमर हार्डियन, भारत में मंगोलिया के राजदूत डंबाजाविन गैंबोल्ड, भारत में लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन मार्क्स डीतॉन्स, भारत के श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास में प्रथम सचिव क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव कैटरीना लज़ारेवा, योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण।
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















