27.8 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

स्पीकर ने सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। ऋतु खण्डूडी ने बताया कि बालाजी मंदिर समिति द्वारा लगातार समाज में रहकर सामाजिक कार्य किए जाते रहे है उन्होंने बताया आज समिति द्वारा बालाजी मंदिर के प्रांगण में दो नव जोड़ो की सामुहिक विवाह किया जा रहा है और उनके द्वारा अभी तक लगभग 48 गरीब बेटियों का समिति के द्वारा विवाह कर उनके जीवन को सफल बनाया है, यह एक अच्छी पहल है जिससे दो परिवारों का मिलन होता है साथ ही उनके जीवन को निहारने का कार्य होता है।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार कौड़ियां निवासी आयु० सुनेना संग दुधारखाल निवासी चि० सूरज सिंह और मानपुर निवासी आयु० निर्मला संग रीठा खाल निवासी चि० नीरज सिंह के सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देकर उन्हें सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनकी इस पहल के लिए उनका आभार किया। उन्होंने बताया समाज में यदि हम इस तरह के कार्य करते है तो कई गरीब परिवार की बेटियों को एक नया जीवन शुरू करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संस्थापक दिनेश अलावादी, अध्यक्ष पवन जैन , सचिव कुंज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...