24.5 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

देश में कोविड-19 की स्थिति की हुई समीक्षा, भारत ने कसी कमर

भारत ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार, 21 दिसंबर को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।

बैठक के दौरान देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

इसी के साथ यह कहते हुए कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, केंद्रीय मंत्री ने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा गया

वहीं चीन, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में कोविड मामलों में अचानक आई तेजी के बीच कल, 20 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सकारात्मक नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा। ऐसे में कहा जा सकता है कि कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां अभी भी दुनियाभर में बनी हुई हैं, जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से सामने आए हैं। भारत में हर हफ्ते करीब 1,200 मामले सामने आ रहे हैं।

देशवासियों से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की अपील

इसी बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ”जिन्हें प्रीकॉशन डोज नहीं लगी है, उन्हें इसे ले लेना चाहिए। उन्होंने इसे पेंडेमिक रिस्पॉन्स का एक पिलर बताया। इसी के साथ-साथ उन्होंने देश की जनता से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की भी अपील की।

नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए होगी निगरानी

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि इससे देश में यदि कोई नया वेरिएंट चल रहा हो तो उसका समय पर पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे अपेक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने में भी सुविधा होगी।

स्वास्थ्य सचिव भूषण ने सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि जहां तक संभव हो सभी सकारात्मक मामलों के नमूने, दैनिक आधार पर नामित जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं को भेजे जाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत परीक्षण, ट्रैकिंग, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की पांच गुना रणनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करके कोविड-19 वायरस के संचरण को प्रतिबंधित करने में सक्षम रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...

राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के...

0
अलवर/ भिवाड़ी: भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा...

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर...

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी...