17.7 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

देहरादून। निर्वाचन प्रक्रिया निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन एवं निगरानी में लगातार नए प्रयास हो रहे हैं। 07 केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान के केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा समय- समय पर नए प्रयास होते हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते हैं ताकि केंद्र की पूरी निगरानी की जा सके। इस प्रक्रिया को वेबकास्टिंग कहा जाता है। अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस भी इंस्टॉल किया गया है ताकि गाड़ियों गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

0
काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन...

UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...

असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...

0
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...