17.3 C
Dehradun
Saturday, November 7, 2026


spot_img

देशभर में 41 हवाई अड्डों और कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मियों को किया गया अलर्ट

नई दिल्ली। देश के 41 हवाईअड्डों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद उनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे मिला, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया गया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ईमेल भेजने वाले ने कहा कि हवाई अड्डे पर बम लगाए गए हैं, और वे कभी भी फट सकते हैं। आप सभी मर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इन फर्जी धमकी भरे ईमेल के पीछे केएनआर नामक एक आनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल जारी किए थे।
सूत्रों ने कहा कि सभी हवाईअड्डों ने इस खतरे को अफवाह बताया और यात्रियों की गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखा गया। नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद वहां गहन सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे मेल के मद्देनजर हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) को नागपुर हवाई अड्डे पर बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसकी सूचना दोपहर करीब दो बजे नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गयी। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में जसलोक हॉस्पिटल, रहेजा हॉस्पिटल, सेवन हिल हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल समेत 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क का उपयोग करके भेजे गए हैं। प्रेषक की पहचान और धमकी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...