प्रयागराज: प्रयागराज के मंडल के तीन जिलों में भीषण गर्मी जानलेवा बनी हुई है। लू और गर्मी की चपेट में आकर मंगलवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इसमें 15 प्रयागराज, प्रतापगढ़ में चार और एक की कौशांबी में मौत हो गई। वहीं, गर्मी से हालत बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है।
सूरज की तपिश के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।
आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से अंगार बन चुकी सड़कों पर एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई राहगीरों को सिर दर्द व बेचैनी की समस्या रही। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं रोजाना डायरिया के 15 से 20 मरीज सामने आ रहे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना है।
यूपी में गर्मी से हाहाकार: प्रयागराज और आसपास के इलाकों में 20 लोगों की ली जान
Latest Articles
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...
भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...
अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...
देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...

















