26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ में बर्फबारी ने तो मैदान में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गयी है। चारधाम सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से ढक गईं हैं। चकराता, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बदरी-केदार, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम बर्फ से ढक गयी हैं।

वहीं धनोल्टी में बुधवार रात को कुछ देर हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ टिक नहीं पाईl मसूरी में फिलहाल बर्फ नहीं पड़ी। टिहरी जिले के प्रतापनगर के सेम मुखेम और तहसील घनसाली के गंगी, पिंसवड़, गेवाली गांव में हल्की बर्फबारी हुई। श्रीनगर क्षेत्र में दो दिन बाद गुरुवार को हल्की धूप निकली। हालांकि घाटी में कोहरा छाया रहा। घुत्तू गंगी मोटर मार्ग रिह के समीप बर्फबारी से बंद हो गया है।

बदरीनाथ धाम में भारी हिमपात हुआ है। तप्त कुंड से लेकर मंदिर परिसर तक सफेद बर्फ की चादर बिछ चुकी है। चमोली जिले में औली, रैणी और ब्रह्मताल में बर्फबारी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है। केदारनाथ में लगभग दो फीट तक बर्फ जमा है। चोपता, तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 10 जनवरी तक अलर्ट जारी किया है और 8 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत रहेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की पूरी संभावना है। ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में गुरुवार को घना कोहरा रहने की पूरी संभावना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...