25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

दीपावली पर होगा ये शुभ मुहूर्त, सूर्य ग्रहण को लेकर पूरी जानकारी यहां…!

दीपावली धनतेरस, नरक चतुर्दशी, महालक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाईदूज इन 5 पर्वों का मिलन है। दिवाली इस साल 24 अक्टूबर 2022 को है। दीपावली पर गृहस्थ लोगों के पूजा करने के लिए 2.36 घंटे का शुभमुहूर्त रहेगा। ग्रहण के कारण दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन होगी। आज अधिकांश लोग धनतेरस का त्योहार भी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 24 को अक्तूबर दिन में चतुर्दशी होगी, लेकिन शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी और लक्ष्मी पूजन सांध्यकालीन उपस्थित अमावस्या में ही किया जाता है।

इसलिए इस बार छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) का पर्व एक ही दिन 24 को मनाया जाएगा। 25 को चूंकि सूर्य-ग्रहण है, जो शाम 4:29 से 6:26 के बीच रहेगा और ग्रहण के सूतक 25 तारीख की सुबह 4.29 से ही लग जाएंगे, इसलिए 25 को पूरे दिन सूतक और शाम को ग्रहण के कारण 25 तारीख का दिन रिक्त रहेगा।

इस दिन पर्व नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृहस्थ लोगों के लिए पूजा का समय प्रदोष काल में रहता है जो शाम 5:43 बजे से 8:19 बजे तक रहेगा। तंत्र वाले लोगों के लिए महानिशिता काल में पूजा होती है। जिसका शुभमुहूर्त 10:55 बजे से 01:31 बजे तक रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...