24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

भारतीय मूल के अमेरिकी एश्ले तेलीस के घर मिले हजारों गोपनीय दस्तावेज; चीनी अधिकारियों से संपर्क का भी आरोप

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे भारतीय मूल के एश्ले जे तेलीस पर गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन के अधिकारियों से संपर्क रखने का आरोप लगा है। फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के हवाले से खबर दी है कि तेलीस के वर्जिनिया के वियना स्थित घर, गाड़ी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर 11 अक्तूबर को मारे गए छापे में कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक संघीय अदालत के आदेश पर अमेरिकी जांचकर्ताओं ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। तेलीज कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के टाटा चेयर और वरिष्ठ फेलो हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और एशियाई मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
फॉक्स न्यूज के अनुसार, जांचकर्ताओं ने तेलीस के घर में चार जगहों से हजारों पन्ने के ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं जिनके ऊपर गोपनीय या अति गोपनीय अंकित हैं। तेलीस के घर के भूमिगत तल में बने ऑफिस के चार ड्रॉअर वाला फाइल कैबिनेट, यहीं रखे दो ड्रॉअर वाले फाइल कैबिनेट, इसी ऑफिस के एक डेस्क और भूमिगत तल के एक स्टोर रूम के तीन काले बैगों से ये दस्तावेज बरामद किए गए।
इस घटना ने अमेरिकी थिंक टैंक समुदाय को चौंका दिया, क्योंकि तेलीस को अमेरिका-भारत-चीन क्षेत्र में एक विद्वान के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त था। तेलीस ने भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के विशेष सहायक और वरिष्ठ निदेशक थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...