18.8 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तरकाशी में हजारों महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया सीएम धामी का भव्य स्वागत

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी आगमन पर महिलाओं और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य बस अड्डा से शहरभर में रोड शो के दौरान गंगा और यमुना घाटी से दीदी भुली महोत्सव में जुटी हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान गंगा और यमुना घाटी के लोक नृत्यों, गीतों से भी सांस्कृतिक कलाकारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान मातृ शक्ति का प्रणाम कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार से उत्तरकाशी बस अड्डे पहुंचे। यहां मुख्य बस अड्डे पर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं और युवाओं, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प बरसा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुरोला, मोरी, नौगांवबड़कोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी आदि क्षेत्रों से पहुंचे सांस्कृतिक दलों ने मुख्यमंत्री का लोक नृत्य और लोक गीतों के साथ स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री का रोड शो का काफिला बस अड्डे से होते हुए भटवाड़ी रोड, भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे करीब 2 किमी से ज्यादा दूरी तक महिलओं, युवाओं की भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति समय पर किए जाने के मुख्य सचिव...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में एलपीजी गैस उपलब्धता की...

प्रधानमंत्री मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई  

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 54 करोड़ रु की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्य...

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...