20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविरों से खुल रहे युवाओं के आत्मनिर्भरता के द्वारा…

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष पहल पर पूरे प्रदेश में “मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। 1 सितंबर से प्रदेश भर में शुरू हुए स्वरोजगार शिविरों के आयोजन के बाद प्रदेश भर के सैकड़ों युवा स्वरोजगार की ओर रूख कर रहे हैं। प्रदेश के सीमांत जिलों में युवा बड़ी तादात में स्वरोज़गार की ओर रूख कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शुरू किए गए इन शिविरों की सबसे खास बात यह है कि स्वरोजगार योजनाओं में औपचारिकताओं को पूरा करने में आ रही दिक्कतों को मौके पर ही सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में समाधान किया जा रहा है।

पिथौरागढ़- बगेश्वर में 38 आवेदनों को मिली स्वीकृति

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविरों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में डीडीहाट विकासखंड सभागार में ऋण शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के अंतर्गत बैंक में प्रेषित आवेदन में से 36 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्त पोषित किया गया। वहीं बागेश्वर जिले के विकास भवन सभागार में स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंकों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओ के कुल 13 आवेदनों हेतु 17.71 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी।

चमोली- रुद्रप्रयाग में आज आए 57 आवेदन

स्वरोजगार शिविर के तहत सोमवार कोचमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड सभागार में स्वरोजगार ऋण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कृषि आधारित उद्योग, डेरी विकास, फिशरीज, पॉल्ट्री, सेवा आधारित तथा मॅन्यूफेक्चरिंग उद्यम के तहत स्वरोजगार के लिए 37 लोगों का पंजीकरण किया गया। शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन के तहत 6 तथा सीसीएल के लिए भी 27 आवदेन लिए गए। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में स्वरोजगार शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार हेतु कुल 30 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...