22 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

टाइम्स की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2023 ग्राफिक एरा विश्व स्तर के विश्वविद्यालयों में शामिल

देहरादून: ग्राफिक एरा ने एक बार फिर दुनिया में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की सूची में लगातार तीसरी पर ऊंचा स्थान पाने के बाद अब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स की द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बहुत सम्मानजनक स्थान मिल गया है। टाइम्स ने ग्राफिक एरा को दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में 601 से 800 के बीच रैंक दी है।

आज टाइम्स हायर एजुकेशन, न्यूयार्क ने दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023 जारी की। दुनिया भर के कई हजार प्रमुख विश्वविद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता, शोध-अनुसंधानों, उद्योगों से जुड़ाव और इंटरनेशनल शिक्षकों-छात्रों आदि का गहन परीक्षण करने के बाद यह वर्ल्ड रैंकिंग जारी की जाती है।

द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सटी को 601 से 800 बीच रैंक मिलते ही विश्वविद्यालय में खुशियां मनाई जाने लगीं। परिसर में मिठाइयां बांटने और नाचने गाने का दौर शुरू हो गया है। छात्र-छात्राएं अपने विश्वविद्यालय को विश्व पटल पर चमकते देखकर बहुत उत्साहित हैं और गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

दुनिया की इस बहुत प्रतिष्ठापूर्ण रैंकिंग में टाइम्स ने ग्राफिक एरा को साइटेशन में पूरी दुनिया में 264वीं रैंक से नवाजा है। रैंकिंग में टाइम्स ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश में 10वें स्थान पर घोषित किया है।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में देश भर के विश्वविद्यालयों में 74 वीं रैंक दी गई है और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले देश के संस्थानों में 64वें स्थान पर रखा गया है। मैनेजमेंट की शिक्षा में केंद्र सरकार ने ग्राफिक एरा को 65 वीं रैंक दी है। इसके साथ ही नैक ने इस विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड दिया है। एनबीए ने ग्राफिक एरा के बीटेक सीएसई, बायोटेक, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स को हाल ही में एक्रीडिटेशन दी है। मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग को एनबीए पहले ही एक्रीडिटेशन दे चुका है। पूरे राज्य में ग्राफिक एरा ऐसा अकेला विश्विद्यालय है जिसे एन बी ए का यह एक्रीडिटेशन मिला है l

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने विश्वविद्यालय को वर्ल्ड रैंकिंग में बहुत सम्मानजनक स्थान मिलने पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। डॉ घनशाला ने कहा कि शिक्षा को विश्व के उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने के लिए नई से नई टेक्नोलॉजी अपनाने, वर्ल्ड क्लास फैकल्टी, एक के बाद एक नई खोजों और शानदार प्लेसमेंट ने ग्राफिक एरा को सपनों में हकीकत के खुशनुमा रंग भरने वाला विश्वविद्यालय बना दिया है। वर्ल्ड रैंकिंग में ऊंचा स्थान मिलने से जहां ग्राफिक एरा और उत्तराखंड का सम्मान और बढ़ा है, वहीं हमारा उत्तरदायित्व भी बढ़ गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

0
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट, उत्तराखंड आगमन का...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये...

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...