ऋषिकेश के नेपाली फार्म में बन रही टोल प्लाजा को लेकर स्थिति साफ हो गई है. ऋषिकेश से स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया है कि ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म में टोल प्लाजा नहीं लगेगा. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया क्या नेपाली फार्म में टोल टैक्स नहीं लगेगा. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग थी कि नेपाली फार्म में टोल प्लाजा न लगाया जाए, जिसको देखते हुए जनता की बात का सम्मान करते हुए इस बात पर सहमति बन गई है. आपको बता दें कि 24 मई को नेपाली फार्म में टोल प्लाजा बनने की खबर सामने आई थी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से और केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से बात कर इस फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया था.
ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच नेपालीफार्म में नहीं बनेगा टोल प्लाजा |Postmanindia
Latest Articles
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...
स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...
ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...
















