28 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

नैनीताल में पैर फिसलने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा का पर्यटक

नैनीताल: बरेली से घूमने के लिए नैनीताल आ रहा एक युवक लघुशंका करने के दौरान असंतुलित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई की ओर गिर गया। खाई से युवक के चिल्लाने की आवाज सुन राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाल लिया। युवक को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भिजवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बरेली सिटी निवासी रचित कुमार पुत्र विजय कुमार शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल आ रहा था। हल्द्वानी से बस में आ रहे रचित को सिर घूमने और उल्टी आने की परेशानी होने के चलते वह हनुमानगढ़ी के समीप ही उतर गया। जहां से वह पैदल ही नैनीताल को आने लगा। इसी बीच वह हल्द्वानी रोड स्थित कूड़ाखड्ड के पास लघुशंका करने के लिए रुका ही था कि उसका संतुलन बिगड़ा और वह खाई में लुढ़क गया। गनीमत रही कि करीब 200 मीटर नीचे जाकर वह पेड़ से टकराकर रुक गया। कुछ देर बाद जब युवक ने होश संभाला तो बचाने के लिए आवाजे दी। इसी दौरान इवनिंग वाक कर रहे स्थानीय निवासी पुनीत स्वाहा ने खाई से चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर तल्लीताल चीता कॉन्स्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे युवक की कुशलक्षेम पूछी। सूचना पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। एसओ विजय मेहता ने बताया कि युवक के सिर में चोट होने के साथ ही पूरे शरीर मे खरोंचे आई है। फिलहाल वह अधिक बोलने की स्थिति में नहीं है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम”: सीएम

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में उत्तराखंड...

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...