23.1 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज राजकीय शोक घोषित, सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कल्‍याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. जिसके बाद आज उत्तराखंड में भी राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है. पुष्कर सिंह धामी ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर उत्तराखण्ड में आज एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है. प्रदेश में आज कोई भी राजकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएँगे.आपको बताते चलें कि (89 वर्षीय) कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली.

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कहा कि कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है.कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...