भुवनेश्वर: ओडिशा के कलुंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में ट्रेन हादसे में कुछ लोगों की मौत की खबर है। यहां कलुंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। जब कलुंगा रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। उसी वक्त घायल और मृत व्यक्ति दो बाइक पर सवार होकर क्रासिंग पार रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर नंबर OD 14 W 2760 और OD 31 G 6358 हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद ब्राह्मणी तरंग पुलिस स्टेशन से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। कुछ रेलवे अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच शुरू की। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान सुनिश्चित नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दिहाड़ी मजदूर थे और वे अपना काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत व्यक्ति के शव को कल पोस्टमॉर्टम के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
कलुंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन हादसा; एक बाइक सवार की मौत, तीन घायल
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु...
कुंभ मेला तैयारीः मेला प्रशासन ने विधायक के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण कर...
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेला...
मुख्यमंत्री ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक होने की आवश्यकता नहींः मुख्य...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति...
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...

















