23.6 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

दूसरे मंगलवार को ‘पुष्पा 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, वर्किंग डे में भी कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ दिन प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन हो गए हैं। इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया था, जिसके बाद बीते दिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई। वहीं, आज मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की।
सिनेमाघरों में आज पुष्पा 2 का दूसरा मंगलवार था। अमूमन वर्किंग डे (सोमवार से गुरुवार) के बीच फिल्में उतनी कमाई नहीं कर पातीं, जितनी वीक डेज (शुक्र, शनि और रविवार) में करती हैं, पर ‘पुष्पा 2’ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पुष्पा 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.76 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 26.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में आज इसके कलेक्शन में 7.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 948.81 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म में बीते दिन 64.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बावजूद इसके फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों की कमाई से आगे रही थी। वहीं, हाल आज भी है। दूसरे मंगलवार की कमाई के साथ पुष्पा 2 अन्य बड़ी फिल्मों, जैसे स्त्री 2, बाहुबली 2, गदर 2 से आगे है। चलिए जानते हैं आज पुष्पा 2 ने किन फिल्मों को पीछे छोड़ा।
पुष्पा 2 की कमाई की रफ्तार देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दो दिनों के अंदर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। बुधवार की कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लेगी। वहीं, वीकएंड की कमाई की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने 63.3 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को इसकी कमाई 76.6 करोड़ रुपये हुई थी।
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1030.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, पुष्पा 2 अब दूसरे स्थान पर है। आने वाले दिनों की कमाई के साथ पुष्पा 2 ‘बाहुबली 2’ के इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...

नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का मुख्य सरगना...

0
देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का निर्माण एवं ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह...

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी एसआईआर पर विस्तृत जानकारी, 15...

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता...