देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए कोई स्थान नही है। एक त्रुटि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, इसके लिए आवश्यक है जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिखाया जा रहा है उसका अक्षरशः अनुपालन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉक मतपत्र सुविधा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक स्वीप झरना कमठान ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, दायित्वों रिर्पोटिंग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, मास्टर ट्रेनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा सहित सहायक रिर्टर्निंग अधिकारी धर्मपुर शेलन्द्र नेगी, विकासनगर विनोद कुमार कार्मिक उपस्थित रहे।
जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Latest Articles
वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...
-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...
सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

















