32.9 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

देहरादून। कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, एक और झटका पार्टी को लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से  इस्तीफा दे दिया है। वे आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। श्री अग्रवाल पिछले कई दिनों से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। अभी कुछ दिनों पूर्व प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी लेकिन वे उनकी नाराजगी दूर नहीं कर पाए। शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसकी प्रतिलिपी भेजी है। श्री अग्रवाल आज रविवार को भाजपा में शामिल हो सकते है। इससे पहले पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, मालचंद, राजेंद्र भंडारी, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेेटे मनीष खंड़ूड़ी समेत कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...