16 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

यूपी में जारी हुई प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की तबादला सूची, 7374 शिक्षकों का स्थानांतरण

लखनऊ: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 7374 शिक्षकों को परस्पर तबादले का तोहफा मिला है। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक से दूसरे जिले के लिए परस्पर तबादले के लिए योग्य पाए गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। साथ ही 29 मई से पांच जून तक इन शिक्षकों को तबादला पाए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कराने व कार्यमुक्त करने का भी निर्देश जारी कर दिया है।
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जनवरी से शुरू हुई थी। 19 से 26 मई तक इसके लिए शिक्षकों से ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने की कवायद पूरी की गई है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तबादला पाने वाले 3687 जोड़े यानी 7374 शिक्षकों के परस्पर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी की ओर से एक अन्य आदेश जारी कर सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार तबादला पाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही 29 मई से पांच जून के बीच पूरी की जाए। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को उनके परस्पर तबादले के तहत स्कूल से स्कूल में कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बीएसए इसके पूर्व शिक्षकों के अभिलेखों का भलीभांति परीक्षण करेंगे।
उन्होंने कहा है कि नियमित रूप से कार्यरत शिक्षकों को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाए। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही हो, उनको कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण न कराया जाएगा। तबादला प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए 29 मई से जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा परिषद इसकी प्रक्रिया भी गर्मी की छुट्टी में पूरी की जाएगी।
परस्पर तबादले के नाम पर ठगी-पैसा लेने का आरोप
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को परस्पर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया, किंतु शिक्षकों की ओर से इसमें आपस में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में एक शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक से परस्पर तबादले के लिए 12.20 लाख रुपये लेने और ओटीपी शेयर न करने का आरोप लगाया है। बीएसए सहारनपुर ने इस पर जांच कमेटी बना दी है। वहीं मुजफ्फरनगर में भी शिक्षक के साथ परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...