17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

चमोली में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, ग्राम प्रधान समेत दो की मौत

चमोली: चमोली जिले में पीपलकोटी के समीप किरूली गांव के पास एक कार सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पीपलकोटी के पास किरोली मोटर मार्ग पर एक मारुति कार करीब डेढ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस रेस्क्यू आपरेशन के लिए मौके पर पहुंची। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में गोविंद लाल (55) पुत्र चंदूलाल निवासी किरौली की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं, ग्राम प्रधान दिनेश लाल (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। वहीं, मुकेश लाल (32) पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल 37 वर्ष पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए थे। उनका इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...