28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

मातम में बदली शादी, गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 14 से ज्यादा लोगों की मौत

खटीमा: चंपावत जनपद में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ.

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया गया है.

वही 10 से ज्यादा शवों को खाई से बाहर निकाला गया है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घायलों में चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है. ये भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी. पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...